Home » RANCHI NEWS: झारखंड में गरमाया महंगाई का मुद्दा, जानें केंद्र सरकार के बारे में क्या कह दिया जेएमएम के महासचिव ने

RANCHI NEWS: झारखंड में गरमाया महंगाई का मुद्दा, जानें केंद्र सरकार के बारे में क्या कह दिया जेएमएम के महासचिव ने

2014 से 2026 के बीच रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की कीमतें लगभग दोगुनी

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: झारखंड की राजनीति में महंगाई का मुद्दा फिर से गरमा गया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि बहुत हुई महंगाई की मार, अब विदा हो मोदी सरकार का समय आ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2014 से 2026 के बीच रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की कीमतें लगभग दोगुनी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने 2014 में महंगाई कम करने का वादा किया था, लेकिन अब हालात इसके उलट हो गए हैं। रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतें आम लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं।

उन्होंने विशेष रूप से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 में इसकी कीमत करीब 900 रुपये थी जो अब बढ़कर लगभग 3000 रुपये तक पहुंच गई है। इसका सीधा असर छोटे व्यवसायों और आम नागरिकों पर पड़ रहा है। शादी-ब्याह के सीजन में कैटरिंग व्यवसाय प्रभावित हो रहा है और होटल इंडस्ट्री पर भी दबाव बढ़ रहा है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बाजार में कालाबाजारी बढ़ गई है और घरेलू गैस सिलेंडर पाने के लिए लोगों को लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। गैस वितरण के नियमों में बार-बार बदलाव से उपभोक्ताओं में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है और रुपया लगातार गिर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

READ ALSO: http://RANCHI NEWS: बाबूलाल ने सीएम पर साधा निशाना, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा के लिए समय नहीं देने पर कह दी ये बात

Related Articles

Leave a Comment