Home » Godda Accident : गोड्डा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आए बुलेट सवार दो दोस्तों की मौत

Godda Accident : गोड्डा में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आए बुलेट सवार दो दोस्तों की मौत

by Mujtaba Haider Rizvi
Road-Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोड्डा : झारखंड के गोड्डा जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुलेट सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा महागामा थाना क्षेत्र के गोड्डा–महागामा राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर गम्हरिया के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार हाईवा ने बुलेट सवार दोनों युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान विपिन कुमार (30 वर्ष), निवासी कटिहार (बिहार) और सत्यम कुमार यादव (21 वर्ष), निवासी नूनाजोर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों घनिष्ठ मित्र थे और किसी काम से गोड्डा की ओर जा रहे थे।

घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार हाईवा के संचालन पर रोक लगाने की मांग की। लोगों का कहना है कि इस इलाके में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें आधा दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। सूचना मिलते ही महागामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल महागामा भेजा। जैसे ही घटना की खबर परिजनों तक पहुंची, वे अस्पताल पहुंचे और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Comment