Home » धनबाद से आनंद विहार को मिली स्पेशल ट्रेन

धनबाद से आनंद विहार को मिली स्पेशल ट्रेन

by The Photon News Desk
Dhanbad Anand Vihar Train
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : गर्मी के दिनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए धनबाद के लोगों को थोड़ी राहत दी है। रेलवे की ओर से धनबाद से आनंद विहार के लिए एक स्पेशल एक्प्रेस ट्रेन के परिचालन की अनुमति दी गई है। गाड़ी संख्या 02395/02396 धनबाद-आनंद विहार-धनबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल धनबाद से खुलकर कोडरमा-गया-डीडीयू-प्रयागराज के रास्ते आनंद विहार तक आना व जाना करेगी। इसका परिचालन केवल एक बार होगा।

धनबाद से 02395 धनबाद-आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 19 अप्रैल को संध्या 18.00 बजे खुलकर अगले दिन 15.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी । वापसी में, गाड़ी संख्या 02396 आनंद विहार-धनबाद सुपरफास्ट एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक 20 अप्रैल को आनंद विहार से संध्या 19.20 बजे खुलकर अगले दिन 16.54 बजे धनबाद पहुंचेगी । इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का एक और शयनयान श्रेणी के 19 कोच होंगे ।

Read Also : जमशेदपुर में तीन स्थान पर बनाया गया पोस्टल बैलेट सुविधा व मतदान केंद्र, पत्रकारों को भी सुविधा

Related Articles