Home » Dhanbad BCCL Putki GM Suspended : धनबाद गैस रिसाव मामले में कोयला मंत्रालय सख्त, महाप्रबंधक निलंबित, राहत कार्य तेज

Dhanbad BCCL Putki GM Suspended : धनबाद गैस रिसाव मामले में कोयला मंत्रालय सख्त, महाप्रबंधक निलंबित, राहत कार्य तेज

by Anand Mishra
Suspended
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad (Jharkhand) : केंदुआ की राजपूत बस्ती में जहरीली गैस रिसाव मामले की आंच दिल्ली तक पहुंच गई है। कोयला मंत्रालय ने इस पर सख्त रुख दिखाया है और उसने बीसीसीएल (पुटकी) के महाप्रबंधक गणेश चंद्र साह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई कोयला सचिव विक्रम देव दत्त के आदेश पर की गई है। गणेश साह को पुटकी में रहकर ही विभागीय कार्यों की निगरानी करने को कहा गया है।

मुख्यालय महाप्रबंधक भेजे गए पुटकी-बलिहारी

वहीं, एरिया प्रशासन में फेरबदल करते हुए मुख्यालय में पदस्थापित महाप्रबंधक जी मेहता को पुटकी-बलिहारी एरिया का नया महाप्रबंधक बनाया गया है। दूसरी ओर, बीसीसीएल प्रबंधन ने जिला प्रशासन के सहयोग से प्रभावित इलाकों में त्वरित राहत पहुंचाने के लिए कई कदम उठाए हैं। इसके अलावा, अन्य 5 महाप्रबंधक को इस क्षेत्र में तैनात किया गया है, ताकि राहत कार्य में तेजी लाई जा सके और स्थिति पर प्रभावी नियंत्रण बनाया जा सके।

अधिकारियों की टीम कर रही मॉनिटरिंग

स्थानीय स्तर पर बीसीसीएल अधिकारियों की टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है, ताकि जान-माल की और क्षति न हो। अधिकारियों ने कहा कि इसके लिए विशेष टीम भी गठित की गई है। केंदुआडीह क्षेत्र में नजर भी रखी जा रही है। इस बीच, दो महिलाओं की मौत की पुष्टि हुई है, जिसका कारण गैस रिसाव को ही बताया जा रहा है।

दी जाएगी हरसंभव सहायता : सीएमडी

बीसीसीएल में अब तक 28 लोगों का इलाज किया जा चुका है। साथ ही बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि हरसंभव सहायता दी जाएगी। गैस रिसाव को लेकर आईएसएम आईआईटी और सैंपल के वैज्ञानिकों की भी मदद ली जा रही है।

Related Articles