Home » केंदुआडीह में BCCLके दावे फेल, गैस रिसाव का असर अब भी बरकरार, एक ही परिवार के तीन लोग बीमार

केंदुआडीह में BCCLके दावे फेल, गैस रिसाव का असर अब भी बरकरार, एक ही परिवार के तीन लोग बीमार

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : धनबाद के केंदुआडीह इलाके में गैस रिसाव की समस्या लगातार बनी हुई है। गुरुवार सुबह इसका असर एक ही परिवार के तीन लोगों पर देखने को मिला, जिनकी तबीयत अचानक खराब हो गई।

राजपूत बस्ती के रहने वाले सन्नी कुमार (24), दिव्या देवी (34) और उनका तीन साल का बेटा डुग्गू अचानक चक्कर, उल्टी और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत करने लगे। हालत बिगड़ने पर सुबह करीब 4 बजे तीनों को बीसीसीएल के कुस्तौर क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

डॉक्टरों का कहना है कि तीनों की तबीयत गैस के प्रभाव से खराब हुई है। इससे पहले भी इस इलाके में कई लोग इसी तरह की परेशानी के कारण अस्पताल पहुंच चुके हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में अब भी लगातार गैस का रिसाव हो रहा है। बीसीसीएल ने पहले दावा किया था कि नाइट्रोजन फिलिंग जैसे उपायों से स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है, लेकिन हालात अभी भी सामान्य नहीं हैं।

सांस की तकलीफ,चक्कर और उल्टी जैसी समस्याओं से जूझ रहे लोग

गैस रिसाव के कारण लोग रोजाना सांस की तकलीफ, चक्कर और उल्टी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। इससे इलाके में डर और चिंता का माहौल बना हुआ है।

सबसे बड़ी बात यह है कि लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद बीसीसीएल और जिला प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नजर नहीं आ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

लोगों का कहना है कि वे हर दिन खतरे के बीच जीने को मजबूर हैं। इस घटना ने एक बार फिर बीसीसीएल के दावों और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों और लोगों को सुरक्षित माहौल मिल सके।


Related Articles

Leave a Comment