Home » West Singhbhum News: केयू ने बीएड के 500 छात्रों का रिजल्ट रोका, विश्वविद्यालय के फैसले से बढ़ी चिंता

West Singhbhum News: केयू ने बीएड के 500 छात्रों का रिजल्ट रोका, विश्वविद्यालय के फैसले से बढ़ी चिंता

हैरानी की बात यह है कि जिन कॉलेजों का परिणाम रोका गया है, उनमें तीन सरकारी बीएड कॉलेज भी शामिल हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
Kolhan University holiday list 2026
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: कोल्हान विश्वविद्यालय ने गुरुवार को बीएड तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी किया, लेकिन छह बीएड कॉलेजों के करीब 500 से अधिक छात्रों का रिजल्ट रोक दिया गया। विश्वविद्यालय ने कुल 16 में से केवल 10 कॉलेजों का ही परिणाम प्रकाशित किया, जिससे छात्रों और कॉलेज प्रबंधन में चिंता का माहौल है। हैरानी की बात यह है कि जिन कॉलेजों का परिणाम रोका गया है, उनमें तीन सरकारी बीएड कॉलेज भी शामिल हैं।

परिणाम लंबित रहने से छात्र असमंजस में हैं और उनके भविष्य को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है। इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक कार्यालय का कहना है कि संबंधित कॉलेजों ने इंटर्नल परीक्षा के अंक समय पर उपलब्ध नहीं कराए, जिसके कारण परिणाम रोका गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि अंक मिलते ही परिणाम जारी कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि कोल्हान विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में बीएड छात्रों का परिणाम रोका गया है।

पहले ऐसी स्थिति में छात्रों को प्रमोटेड श्रेणी में रखते हुए रिजल्ट जारी किया जाता था, लेकिन इस बार कॉलेजों को ही सूची से बाहर कर दिया गया है।रिजल्ट रोके जाने पर बीएड कॉलेजों ने उठाए सवालकोल्हान विश्वविद्यालय द्वारा बीएड तृतीय सेमेस्टर के परिणाम में छह कॉलेजों को शामिल नहीं किए जाने पर संबंधित कॉलेजों ने आपत्ति जताई है। कॉलेजों का कहना है कि उन्होंने समय पर इंटर्नल मार्क्स विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग को भेज दिए थे, इसके बावजूद परिणाम रोक दिया गया। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, यदि किसी प्रकार की कमी थी तो विश्वविद्यालय को स्पष्टीकरण मांगना चाहिए था और छात्रों को प्रमोटेड श्रेणी में रखते हुए परिणाम जारी करना चाहिए था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया और 16 में से केवल 10 कॉलेजों का ही परिणाम प्रकाशित किया गया, जिससे असंतोष बढ़ा है।

इन कॉलेजों का रोका गया परिणाम

ग्रेजुएट कॉलेजबहरागोड़ा कॉलेज

महिला कॉलेज चाईबासा

एमबीएनएस

डीबीएमएस

बीएड कॉलेज

आशु किस्कु मेमोरियल और रबी किस्कु शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान

वर्जन

जिन काॅलेजाें के बीएड थर्ड सेमेस्टर का परिणाम जारी नहीं हुआ है। उन्हाेंने या ताे इंटर्नल मार्क्स नहीं भेजा है या देर से भेजा है। इनकी जाे भी समस्या है हम उसे देख रहे हैं। जल्द परिणाम जारी किया जाएगा।

डाॅ रिंकी डाेराई, परीक्षा नियंत्रक काेल्हान विवि

Related Articles

Leave a Comment