Home » Ramgarh News : केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी, आर्मी स्कूल के प्रिंसिपल के खाते से 40 हजार रुपये उड़ाए

Ramgarh News : केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी, आर्मी स्कूल के प्रिंसिपल के खाते से 40 हजार रुपये उड़ाए

Ramgarh News : साइबर थाना की टीम ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने उन्हें मोबाइल को फॉर्मेट करने की सलाह दी है, ताकि भविष्य में बैंक खाते और अन्य निजी जानकारियों के दुरुपयोग की आशंका न रहे।

by Mujtaba Haider Rizvi
Ramgarh Police Station
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ramgarh : साइबर अपराधियों ने इस बार आर्मी स्कूल के प्रिंसिपल को अपना शिकार बना लिया। केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर ठगों ने उनका मोबाइल हैक कर बैंक खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। मामले की शिकायत साइबर थाना में दर्ज कराई गई है।

गौरतलब है कि आर्मी स्कूल के प्राचार्य पंकज कुमार जैन को दो दिन पहले एक कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उनके खाते की केवाईसी अपडेट करनी है और इसकी अंतिम तिथि जल्द समाप्त होने वाली है। प्राचार्य ने बैंक जाकर केवाईसी अपडेट कराने की बात कही, लेकिन ठग ने उन्हें तत्काल प्रक्रिया पूरी करने का दबाव बनाया।

इसके बाद साइबर अपराधी ने वाट्सएप पर एक एपीके फाइल भेजी। व्यस्तता के कारण प्राचार्य ने बिना जांच-पड़ताल किए उस फाइल को डाउनलोड कर लिया। फाइल डाउनलोड होते ही साइबर ठगों ने उनके मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लिया और बैंक खाते से 40 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली।

कुछ ही देर बाद खाते से पैसे कटने के संदेश मिलने लगे, जिसके बाद प्राचार्य के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत बैंक और पुलिस को मामले की जानकारी दी। शुक्रवार को वह रामगढ़ साइबर थाना पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

साइबर थाना की टीम ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने उन्हें मोबाइल को फॉर्मेट करने की सलाह दी है, ताकि भविष्य में बैंक खाते और अन्य निजी जानकारियों के दुरुपयोग की आशंका न रहे। पुलिस साइबर अपराधियों का पता लगाने में जुटी हुई है।

साइबर विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजी गई एपीके फाइल डाउनलोड न करें और केवाईसी अपडेट या बैंकिंग संबंधी किसी भी प्रक्रिया के लिए केवल बैंक की आधिकारिक शाखा या अधिकृत माध्यमों का ही उपयोग करें।

Read Also: Ramgarh News: ग्रामीण बेटियों को खेल में नई उड़ान; सात दिवसीय वॉलीबॉल कैंप का आगाज

Related Articles

Leave a Comment