Home » Dhanbad News : नावागढ़ मोड़ पर जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, होटल में की गई तोड़फोड़

Dhanbad News : नावागढ़ मोड़ पर जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, होटल में की गई तोड़फोड़

Dhanbad News : दोनों पक्षों ने थाना पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Palamu Crime
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Katras : मधुबन थाना क्षेत्र के नावागढ़ मोड़ पर जमीन विवाद को लेकर सोमवार को दो पक्षों के बीच जबरदस्त बवाल हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई और गाली-गलौज के बीच सड़क किनारे स्थित एक होटल को निशाना बनाया गया। उपद्रवियों ने होटल में तोड़फोड़ कर दी, जिससे वहां रखा सामान और खाना बनाने का भट्ठा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही मधुबन पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी से स्थिति नियंत्रण में आई। इसके बाद दोनों पक्ष थाना पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

मधुबन थाना पुलिस के अनुसार, पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस नजर बनाए हुए है।

Read Also: Jharkhand Governor Dhanbad : धनबाद में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा-बच्चों की प्रतिभा निखारने में सहयोग करें विद्यालय

Related Articles