Vasedpur/Dhanbad (Jharkhand) : वासेपुर, पांडर पाल, शमशेर नगर, रहमतगंज, आर मोड, नबीनगर, कबड्डी पट्टी, नया बाजार और निषाद नगर में मंगलवार को अहले सुबह लगभग 30 ठिकानों और आवास पर धनबाद पुलिस का बड़ी कार्रवाई हुई है। इस तरह प्रिंस खान से संबंध रखने वाले जमीन कारोबारी, पैसा लेनदेन करने वाला या प्रिंस खान का हथियार या उसके तक पैसा पहुंचाने वाले लोगों पर धनबाद पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है।
पुलिस को मिली थी खुफिया जानकारी
हालांकि, पुलिस सूत्रों के अनुसार यह खुफिया जानकारी मिली थी कि भारी मात्रा में विदेशी हथियार और शूटर वासेपुर आए हुए हैं। यह गिरोह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। घटना को अंजाम दिलवाने में प्रिंस खान के करीब कारोबारी की भी संलिप्तता है।
एक दर्जन से अधिक गिरफ्तार
इस जानकारी के आधार पर प्रिंस खान के करीबी जमीन कारोबारी के लगभग 30 ठिकानों पर पुलिस ने लगभग 5 घंटा घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया। इसमें लगभग एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो पूर्व में प्रिंस खान के लिए जेल जा चुके हैं। किसी न किसी आपराधिक घटना में इन लोगों की संलिप्तता बताई जाती है। इसमें शमशेर नगर का फिरोज मलिक, लाडला खान, साहेब कुरैशी, मोहम्मद डब्ल्यू, आरिफ डीजे, परवेज खान, मोहम्मद तौसीफ समेत अन्य शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवई से इलाके में हडकंप मच गया है।
भारी मात्रा में हथियार, नगद व कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त
पुलिस सूत्रों व स्थानीय लोगों ने बताया कि भारी मात्रा में हथियार, नगद और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिसे जब्त कर पुलिस अपने अपने साथ ले गई है। पूरे वासेपुर में इस रेड को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं का बाजार गर्म है।
अन्य कई लोगों को तलाश रही पुलिस
प्रशासन और पुलिस ने प्रिंस खान के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ क्रिमिनल ही प्रिंस खान के साथ शामिल हैं। बहुत सारे कारोबारी जमीन कारोबारी और व्हाइट कलर वाले लोग भी है जो प्रिंस खान का सहयोग कर रहे हैं। इसीलिए ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है। कोयलांचल समेत आसपास के इलाके में अलग अलग तरीके से डर व दहशत का माहौल कायम कर अपना साम्राज्य दुबई से चलाने वाले प्रिंस के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में पुलिस की कार्रवाई को बड़ी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
Read Also– Palamu Road Accident : सड़क हादसे में बीएड छात्रा की मौत, पति व मासूम बच्ची घायल

