Home » क्या ब्लैक कॉफी से होता है फैट बर्न, जानिए ब्लैक कॉफी पीने का सही तरीका

क्या ब्लैक कॉफी से होता है फैट बर्न, जानिए ब्लैक कॉफी पीने का सही तरीका

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हेल्थ डेस्क : क्या आप भी काफी के दीवाने है और फैट लॉस जर्नी पर है? और आपको समझ में नहीं आ रहा कि कॉफी पी जाये या छोड़ दी जाए। अगर जवाब हां है तो आप सही जगह पर आए हैं। दरअसल, डाइट में किन चीजों को कम करना चाहिए और किन चीजों को बढ़ाना चाहिए, यह बातें फैट लॉस के लिए जानना जरूरी है। एक्सपर्ट की माने तो ब्लैक कॉफी पीते वक्त अगर कुछ खास टिप्स का ध्यान दिया जाए, तो ब्लैक कॉफी फैट बर्न करने के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

फैट को कम करने के लिए महत्वपूर्ण बातें

फैट लॉस के लिए आपको कई चीजों का ध्यान रखना जरूरी होता है, जैसे आपके खाने-पीने की टाइमिंग, आप खाने में क्या खा रहे हैं लाइफस्टाइल, व्यायाम, जंक फूड से दूरी इत्यादि। ऐसे ही कुछ उपायों में से ब्लैक कॉफी का सेवन भी एक महत्वपूर्ण तत्व है। ब्लैक कॉफी को फैट बर्न के लिए जाना जाता है। मेटाबॉलिज्म और पाचन शक्ति बढ़ाने में भी ब्लैक कॉफी कारगर है। डाइटिशियन कहते हैं कि बेशक ब्लैक कॉफी फैट बर्न के लिए अच्छी है, लेकिन इसे पीने का सही तरीका भी पता होना चाहिए। ब्लैक कॉफी को फैट बर्न करने के लिए पीने का सही तरीका क्या है, आइए जानते हैं विशेषज्ञों की राय-

फैट बर्न के लिए किस तरह की पीनी चाहिए कॉफी

ब्लैक कॉफी का अर्थ है बिना दूध और चीनी वाली कॉफी, जिसे सिर्फ पानी के साथ बनाया जाता है।

दूध वाली कॉफी को अवॉइड कर आप फैट बर्न करने के लिए ब्लैक कॉफी पिएं और याद रखें की कॉफी पीने के बाद पानी जरूर ले ताकि आपको डिहाइड्रेशन ना हो।

अगर आप दिन में 2 कप ब्लैक कॉफी पीते हैं तो इससे आपका मेटाबोलिक रेट बढ़ता है।

मेटाबोलिक रेट बढ़ने से आपका पाचन तंत्र अच्छे से काम करता है, फैट लॉस में आपको मदद मिलती है।

रिपोर्ट्स बताते हैं कि वर्कआउट से पहले ब्लैक कॉफी लेने पर आपके इंटेंसिटी बढ़ जाती है।

कॉफी चुनते समय यह ध्यान दें कि सभी कॉफी में कैफ़ीन कंटेंट अलग-अलग होता हैं।

ब्लैक कॉफी सोने के कम से कम 6-7 घंटे पहले पीएं क्योंकि नींद आने में आपको परेशानी हो सकती है।

आप कॉफी पीने का एक रूटीन बना सकते हैं, जिससे फैट लॉस मैं आपको मदद मिलेगी।

कॉफी में मौजूद कैफीन आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है, जिससे आपके शरीर का तापमान बढ़ सकता है। यह आपके जीवन शैली में वृद्धि कर सकता है, जिसका सीधा असर आपके खान-पान के पैटर्न पर भी पड़ सकता है। इसके अलावा कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले हर चीजों से आपकी रक्षा करेगा।

READ ALSO : डेंगू से जमशेदपुर में बिगड़ी हालात, अस्पतालों में नहीं मिल रहे बेड, रोजाना हो रहा हंगामा

कॉफी पीने का सही समय

विशेषज्ञ जोर देते हैं कि ब्लैक कॉफी को पीने का सही तरीका फॉलो करने से आप कम समय में वजन घटा सकते हैं, मोटापा और शुगर, कॉफ़ी की सही मात्रा और सही समय पर पीने से कंट्रोल की जा सकती हैं। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए पानी का सेवन और समय का नियमित रूप से ध्यान रखने से कुछ समय में ही आपको आपकी मनचाही फिगर मिल जाएगी।

Related Articles