Home » Jamshedpur News : महिला विवि की कुलपति डॉ इला कुमार ने पदभार ग्रहण किया, बाेलीं तकनीकि शिक्षा को दूंगी बढ़ावा

Jamshedpur News : महिला विवि की कुलपति डॉ इला कुमार ने पदभार ग्रहण किया, बाेलीं तकनीकि शिक्षा को दूंगी बढ़ावा

Jamshedpur News : कुलपति प्रो डॉ इला कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय में पूर्व में किए गए कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी।

by Dr. Brajesh Mishra
Dr Ila Kumar assuming charge as Vice Chancellor focusing on technical education
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : महिला विश्वविद्यालय की नई कुलपति प्रो डॉ इला कुमार ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर छात्राओं ने झारखंड की पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियों और एनएसएस क्लैपिंग के माध्यम से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ किश्वर आरा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कुलपति का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में टीचर्स एसोसिएशन द्वारा पूर्व कुलपति प्रो डॉ अंजिला गुप्ता की विदाई और नई कुलपति प्रो डॉ इला कुमार का स्वागत किया गया। अपने स्वागत भाषण में डॉ किश्वर आरा ने पूर्व कुलपति के कार्यों की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय की प्रगति में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

वहीं कुलपति प्रो डॉ इला कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय में पूर्व में किए गए कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने और सभी के सहयोग से संस्थान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने स्टाफ की कमी जैसी चुनौतियों के बावजूद सकारात्मक माहौल में कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिन मैं विवि के बारे में जानकारी प्राप्त करूंगी और इसके बाद बाद कार्ययोजना तैयार कर इस पर काम शुरू किया जाएगा। लेकिन एक बात है कि यहां शिक्षकों की कमी ही सबसे बड़ी समस्या है।

महिला विवि से मेरा भावनात्मक जुड़ाव

पूर्व फाउंडर कुलपति प्रो डॉ अंजिला गुप्ता ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय से उनका भावनात्मक जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि कई चुनौतियों के बावजूद एक मजबूत टीम के साथ काम करने का अवसर मिला और उन्होंने विश्वविद्यालय को एक बच्चे की तरह विकसित होते देखा। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डॉ रमा सुब्रह्मण्यन, वित्त पदाधिकारी डॉ जावेद अहमद, कुलसचिव डॉ सलोमी कुजूर सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे और नई कुलपति को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में डॉ सनातन दीप द्वारा गजल प्रस्तुति भी दी गई। समारोह में विश्वविद्यालय के कई शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read Also: Jamshedpur Suicide : उलीडीह में पंजाब की युवती ने फांसी लगाकर दे दी जान, जानें क्या थी वजह

Related Articles

Leave a Comment