Home » जमीन के लालच में मामा ने 10 साल के भांजे को उतारा मौत के घाट

जमीन के लालच में मामा ने 10 साल के भांजे को उतारा मौत के घाट

by The Photon News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू, 20 नवम्बर: जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के घासीदाग गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां मामा ने अपने 10 वर्षीय भांजे की हत्या कर दी। मृतक की पहचान अंजय कुमार के रूप में हुई है, जो चार दिन से लापता था। मंगलवार को उसका शव गांव में केला के पेड़ के नीचे से बरामद किया गया।

घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में अंजय के मामा लाला सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, अंजय कुमार अपनी मां सुगिया देवी के साथ घासीदाग में अपने ननिहाल में रह रहा था। हाल ही में उसकी मां के पिता ने उसे जमीन देने का वादा किया था, जिसकी जानकारी मामा लाला सिंह को हो गई थी। इसके बाद लाला सिंह ने अंजय को हत्या की धमकी दी थी। 14 नवंबर को इसी बात को लेकर मामा और उसकी बहन के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके कुछ ही दिन बाद अंजय की हत्या कर दी गई।

पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है और इस घटना की गहराई से जांच कर रही है।

Read Also-14 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, सहमति से सुलझाए जाएंगे विवाद

Related Articles