Home » Dumka News : मां के साथ तालाब में स्नान करने गई 13 वर्षीय बालिका की डूबने से मौत

Dumka News : मां के साथ तालाब में स्नान करने गई 13 वर्षीय बालिका की डूबने से मौत

Dumka Girl Drowned : स्नान करने के दौरान लक्ष्मी का पैर फिसल गया, जिसके कारण वह गहराई में पहुंच गई और डूबने लगी।

by Dr. Brajesh Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़(दुमका) : झारखंड के दुमका जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के सारमी गांव स्थित तालाब में रविवार की शाम एक बच्ची की डूबने से मौत हो गई। बच्ची की पहचान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ में कार्यरत विष्णु मेहतर की 13 वर्षीय बेटी लक्ष्मी कुमारी के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार रविवार को जिउतिया पर्व था। विष्णु मेहतर की पत्नी अपनी बेटी के साथ सारमी स्थित तालाब में स्नान करने गई थी। स्नान करने के दौरान लक्ष्मी का पैर फिसल गया, जिसके कारण वह गहराई में पहुंच गई और डूबने लगी। लक्ष्मी की मां एवं अन्य महिलाओं द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोग पहुंचे।

लक्ष्मी को तालाब से निकाल कर रामगढ़ के एक निजी क्लिनिक में पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया। रामगढ़ थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी अब तक पुलिस को नहीं मिली है। घटना के बाद से मृतक के स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Read Also: Dumka Father Kills Daughter : दुमका में जमीन बेचने से रोकने पर हैवान बना पिता ने पांच साल की मासूम बेटी को कुएं में फेंककर मारा डाला, गिरफ्तार

Related Articles