Home » Jharkhand Excise Constable Exam : उत्पाद सिपाही लिखित परीक्षा की तिथि बदली, अब 14 अप्रैल को होगी परीक्षा

Jharkhand Excise Constable Exam : उत्पाद सिपाही लिखित परीक्षा की तिथि बदली, अब 14 अप्रैल को होगी परीक्षा

Jharkhand Excise Constable Exam : लिखित परीक्षा तीन पेपर में आयोजित की जाएगी और प्रत्येक पेपर की अवधि दो घंटे होगी।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा 2023 की लिखित परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। आयोग ने इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। पहले यह परीक्षा 22 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया है। अब यह लिखित परीक्षा 14 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।

आयोग के अनुसार परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। इसके लिए रांची, रामगढ़, खूंटी, बोकारो, धनबाद, देवघर और दुमका समेत कुल आठ जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से जुड़ी सभी अद्यतन जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और जारी अधिसूचनाओं पर नजर बनाए रखें।

फिजिकल टेस्ट पास अभ्यर्थी ही होंगे शामिल

लिखित परीक्षा में केवल वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने पहले आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) को सफलतापूर्वक पास किया है। परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जाएगी।

तीन पेपर में होगी परीक्षा

लिखित परीक्षा तीन पेपर में आयोजित की जाएगी और प्रत्येक पेपर की अवधि दो घंटे होगी। पहला पेपर भाषा का होगा, जिसमें हिंदी से 80 और अंग्रेजी से 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस पेपर में कुल 120 प्रश्न होंगे और इसमें पास होने के लिए न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

दूसरा पेपर क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषा का होगा। इस पेपर में भी अभ्यर्थियों को पास होने के लिए कम से कम 30 प्रतिशत अंक लाने होंगे।

तीसरा पेपर 120 प्रश्नों का होगा। इसमें सामान्य अध्ययन से 40 प्रश्न, झारखंड राज्य से संबंधित 50 प्रश्न, सामान्य विज्ञान से 20 प्रश्न और सामान्य ज्ञान से 10 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस पेपर में भी न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा।

Read Also : Jharkhand News : 15 नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, नागेंद्र पासवान बने डीडीसी जमशेदपुर

Related Articles