Home » Dumka Crime: दुमका में दो महिलाओं की संदिग्ध मौत, एक मामले में हत्या की आशंका

Dumka Crime: दुमका में दो महिलाओं की संदिग्ध मौत, एक मामले में हत्या की आशंका

महिला के घुटने का पलंग से सटा होना, बिस्तर का बिखरा होना और कमरे का दरवाजा खुला होना कई सवाल खड़े कर रहा है। परिजनों ने आशंका जताई है कि महिला की कत्ल कर शव को फंदे से लटका दिया गया।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur murder
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dumka : दुमका जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में गुरुवार को अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं की फंदे से लटककर मौत हो गई। एक मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि दूसरे मामले में पारिवारिक विवाद को कारण बताया जा रहा है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।

पहला मामला: विवाहिता की मौत, हत्या की आशंका

पहली घटना लखीकुंडी वाटर पार्क के पास स्थित एक किराए के मकान की है। यहां 27 वर्षीय मोनिका सिंह का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। महिला के घुटने का पलंग से सटा होना, बिस्तर का बिखरा होना और कमरे का दरवाजा खुला होना कई सवाल खड़े कर रहा है। परिजनों ने आशंका जताई है कि महिला की कत्ल कर शव को फंदे से लटका दिया गया।मृतका के पति सुदीप सिंह मूल रूप से दुमका शहर के सरायरोड के रहने वाले हैं। वे फिलहाल, धर्मस्थान के मुख्य पुरोहित नेपाल पंडित के मकान में किराए पर रह रहे थे। सुदीप पश्चिम बंगाल के सिउड़ी में अपने मामा के होटल में काम करते हैं। घटना के वक्त घर में मोनिका और उनके दो छोटे बच्चे मौजूद थे। तीन वर्षीय बेटी ने बताया कि दोपहर में एक युवक घर आया था। उसने उसकी मां से झगड़ा किया और बाद में उसे मारकर पंखे से लटका दिया। इस बयान के बाद पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है।परिजनों के अनुसार, मोनिका समूह लोन का काम करती थी और इस सिलसिले में कई लोगों का घर आना-जाना रहता था। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजेएमसीएच भेज दिया है।

पारिवारिक विवाद में युवती ने दी जान

दूसरी घटना बास्कीचक गांव की हैं, जहां 20 वर्षीय काजल कुमारी ने कथित रूप से पारिवारिक विवाद के बाद घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।मृतका के पति बुलेश माहथा ने पुलिस को बताया कि घर के लोग अंदर थे, तभी काजल ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। उनका कहना है कि घर में ऐसी कोई गंभीर बात नहीं हुई थी। इससे वह आहत हो जाती। हालांकि पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा लगता है। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया जाएगा।पुलिस दोनों घटनाओं की हर पहलू से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Comment