Home » East Singhbhum News: बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ रुपये का पन्ना जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

East Singhbhum News: बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ रुपये का पन्ना जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1.095 किलोग्राम पन्ना (एमराल्ड) बरामद किया है। बरामद पन्ने की अनुमानित कीमत लगभग 1.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो मोटरसाइकिल, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और नकद राशि भी जब्त की गई है।

पुलिस के अनुसार बहरागोड़ा थाना कांड संख्या 35/2026, दिनांक 11 जुलाई 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023, भारतीय वन अधिनियम 1927, पुरावशेष एवं मूल्यवान वस्तु अधिनियम 1972 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध रूप से पन्ना की तस्करी के उद्देश्य से बहरागोड़ा बस स्टैंड के आसपास आने वाले हैं। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (घाटशिला) के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने बहरागोड़ा बस स्टैंड के समीप दो दोपहिया वाहनों पर सवार तीन संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर तीनों भागने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान एक स्कूटी की डिक्की से भूरे रंग के प्लास्टिक बैग में रखा 1.095 किलोग्राम पन्ना बरामद किया गया। इसके अलावा तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल और कुल 2,300 रुपये नकद भी जब्त किए गए।

 गिरफ्तार आरोपी

* बिनय पातर (50 वर्ष), ग्राम पोमुकाटी, थाना गुड़ाबांदा, पूर्वी सिंहभूम

* किन्देश्वर कालिंदी (45 वर्ष), ग्राम पोमुकाटी, थाना गुड़ाबांदा, पूर्वी सिंहभूम

* स्नेहाशीष मंगराज (44 वर्ष), पूर्वी सिंहभूम

 बरामद सामान

* 1.095 किलोग्राम (1095 ग्राम) पन्ना

* दो मोटरसाइकिल

* तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन

* 2,300 रुपये नकद

आपराधिक इतिहास

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक के खिलाफ वर्ष 2013 में गुड़ाबांदा थाना में अवैध खनन, चोरी और वन अधिनियम से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज हो चुका है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद पन्ना कहां से लाया गया था तथा इसकी तस्करी किसे की जानी थी।

Related Articles

Leave a Comment