जमशेदपुर : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला उग्रामीण इलाकों के लोगों को अब अपनी समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने हर प्रखंड/अंचल स्तर पर साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि तय दिन को संबंधित प्रखंड कार्यालय में पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे और नागरिकों की समस्याएं सुनकर उसका समाधान करेंगे।
प्रखंडवार जन शिकायत निवारण दिवस का शेड्यूल इस प्रकार है
| प्रखंड | निर्धारित दिन |
|---|---|
| बोडाम | बुधवार |
| मुसाबनी | बुधवार |
| घाटशिला | गुरुवार |
| पोटका | शुक्रवार |
| बहरागोड़ा | गुरुवार |
| डुमरिया | बुधवार |
| पटमदा | सोमवार |
| गुड़ाबांदा | शुक्रवार |
| चाकुलिया | मंगलवार |
| धालभूमगढ़ | बुधवार |
| जमशेदपुर | शुक्रवार |
जिला प्रशासन ने सभी आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने संबंधित प्रखंड कार्यालय में निर्धारित दिवस को पहुंचकर अपनी शिकायतें दर्ज कराएं, जिससे उन पर समयबद्ध कार्रवाई की जा सके।
Read Also: 2.33 लाख महिलाओं के खाते में भेजे गए 58.25 करोड़ रुपये

