Jamshedpur : बोड़ाम में पुलिस ने देह व्यापार के एक बड़े अड्डे पर छापेमारी की है। यह अड्डा मिर्जाडीह में आइसक्रीम फैक्ट्री में चल रहा था। पुलिस ने आइसक्रीम फैक्ट्री के मालिक को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, मानगो के मुंशी मोहल्ला के रहने वाले परवेज आलम उर्फ मुन्ना मोटू, बिहार के सासाराम के रहने वाले शांतनु कुमार, पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर के रहने वाले अभिषेक दास और पश्चिम बंगाल के नदिया के रहने वाले सरहुल विश्वास के अलावा पश्चिम बंगाल की तीन और ओडिशा की एक युवती को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।ग्रामीणों की शिकायत पर हुई कार्रवाई बोड़ाम थाना प्रभारी मनोरंजन कुमार ने बताया कि कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि मिर्जाडीह में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस पर पुलिस ने मुखबिरों को लगाया और सटीक जानकारी हासिल की। इसके बाद, छापामारी कर इन आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस का कहना है कि कई आरोपी फरार हो गए हैं।
उनकी तलाश की जा रही है।देह व्यापार के लिए बदनाम है इलाका गौरतलब है कि मिर्जाडीह इलाके में सूचना के अनुसार देह व्यापार के कई अड्डे चल रहे हैं। सवाल उठ रहे हैं कि क्या इन सभी पर कार्रवाई होगी। आसपास के ग्रामीण आरोप लगाते हैं कि कई बार पुलिस को सूचना दी जाती है लेकिन कार्रवाई नहीं होती। गौरतलब है कि मिर्जाडीह का इलाका डिमना डैम के पास है। इसी के चलते यहां देह व्यापार का धंधा परवान चढ़ता है।

