Home » हेमंत को फिर ईडी का समन, क्या इस बार हाजिर होंगे सीएम?

हेमंत को फिर ईडी का समन, क्या इस बार हाजिर होंगे सीएम?

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को कथित रूप से उनके और उनके परिवार के बेनामी संपत्तियों के मामले में एक बार फिर से ईडी की ओर से समन भेजे जाने की खबर आ रही है। बता दें इसके पूर्व ईडी के समन पर सीएम हेमंत सोरेन नहीं पहुंचे थे और झारखंड सचिवालय के डाक के माध्यम से एक सीलबंद लिफाफा भेज दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक इडी ने उन्हें 24 अगस्त को पेश होने को कहा है।

पूर्व में बुलावे पर हाजिर नहीं हुए थे हेमंत सोरेन

बता दें कि इसके पूर्व 14 अगस्त को पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए थे और सीएम की ओर से कानूनी रास्ता अपनाने से संबंधित पत्र ईडी को भेजा गया था इससे पहले भी ईडी ने तीन नवंबर, 2022 को अवैध खनन मामले में सीएम को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था।

READ ALSO : टीचर के वीडियो पर बवाल, कंपनी ने जॉब से निकाला, कहा- नहीं रख सकते निजी राय

बोले हेमंत-केंद्र के दबाव में काम कर रही है ईडी

वहीं दूसरी ओर सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी पर केंद्र के दबाव में काम करने का आरोप लगाया था और साजिशन फंसाने का आरोप लगाया था। उन्होंने समन वापस लेने पर कथित रूप से कानूनी लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी थी।

Related Articles