Home » UGC-NET री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 25 से 27 जुलाई तक

UGC-NET री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 25 से 27 जुलाई तक

by Rakesh Pandey
NEET UG 2024
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली:  UGC-NET Re Exam :  नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) नेशनल एलिजिबलिटी टेस्ट 2024 के री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एनटीए ने ज्वाइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक के साथ ही नेट परीक्षा के मॉक टेस्ट का लिंक भी एक्टिवेट किया है। यह मॉक टेस्ट लिंक रजिस्टर्ड अभ्यर्थियों को परीक्षा इंटरफेस से परिचित कराने के लिए किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने नेट परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है वे अपना एडमिट कार्ड एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। बता दें कि सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 25, 26 और 27 जुलाई को निर्धारित है। एनटीए ने हाल ही में परीक्षा की नई तारीख जारी की थी। इससे पहले यह परीक्षा 25 से 27 जून के बीच निर्धारित थी, लेकिन एनटीए ने 21 जून को इस परीक्षा को स्थगित करने का ऐलान कर दिया था। उस वक्त एनटीए ने संसाधनों की कमी के चलते परीक्षा को स्थगित करने की बात कही थी।

UGC-NET  Re Exam : दो  पाली में आयोजित होगी परीक्षा

परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहले शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। इस साल सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा के लिए 11 लाख से अधिक युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाएगी। 25, 26 और 27 जुलाई को यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक होगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।

UGC-NET Re  Exam : असिस्टेंट प्रोफेसर व जूनियर रिसर्च फेलोशिप देने के लिए परीक्षा

यूजीसी नेट की परीक्षा विभिन्न यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप देने के लिए आयोजित कराई जाती है। 25 जुलाई को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर, ग्रह विज्ञान और फिजिकल साइंस की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक मैथेमैटिकल साइंस की परीक्षा होगी। 26 जुलाई को दो शिफ्ट में लाइफ साइंस की परीक्षा होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। 27 जुलाई को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक केमिकल साइंस की परीक्षा होगी।

Related Articles