Home » Khunti News : खूंटी के हुसीर गांव से लापता वृद्ध का तीसरे दिन शव बरामद

Khunti News : खूंटी के हुसीर गांव से लापता वृद्ध का तीसरे दिन शव बरामद

Khunti News: पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कुएं से निकलवाया। पंचनामा कराने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

by Reeta Rai Sagar
elderly man found dead after 3 days of missing.
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Khunti (Jharkhand) : झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब स्थानीय हुसीर गांव निवासी 73 वर्षीय वृद्ध का शव कुएं से बरामद हुआ। मृतक का नाम मसीह दास गुड़िया बताया जाता है। जानकारी के अनुसार वह पिछले 28 अक्टूबर की सुबह से लापता थे।

बेटे ने कुएं में देखा शव

गुरुवार की सुबह उनका जय मसीह बैलों को चराने जा रहा था। उसी दौरान गांव के कुएं में कपड़ा देखा। नजदीक जाकर देखा, तो वह कपड़ा उसके पिता का था। उसके बाद कुएं में उसने अपने पिता का शव देखा। पिता का शव देखने के बाद उसने तोरपा थाने में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कुएं से निकलवाया। पंचनामा कराने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लगातार तलाश में जुटे थे परिजन व ग्रामीण

जानकारी के अनुसार विगत 28 अक्टूबर को मसीह दास गुड़िया नाश्ता करने के बाद घर से निकले थे। शाम तक घर नहीं लौटे, तो परिजन और ग्रामीण लगातार उनकी तलाश में जुटे थे। परिजनों ने आसपास के रिश्तेदारों और इलाकों में भी खोज की, पर कोई पता नहीं चला।

मानसिक रूप से थे अस्वस्थ

परिजन बताते हैं कि सोहराई पर्व के समय से ही मसीह दास गुड़िया मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। पिछले कुछ दिनों से उनका व्यवहार असामान्य सा हो गया था। वे कई बार बताए बगैर ही घर से निकल जाते थे।

Also Read: http://खूंटी के 17 वर्षीय तीरंदाज ने रचा इतिहास, भारत की तरफ से दुबई में खेलेंगे एशियन यूथ पैरा गेम्स

Related Articles