Home » सांप के जहर मामले में नाम आने के बाद पहली बार एलविश का पुलिस से सामना, फिर भी नहीं हुई गिरफ्तारी

सांप के जहर मामले में नाम आने के बाद पहली बार एलविश का पुलिस से सामना, फिर भी नहीं हुई गिरफ्तारी

by Rakesh Pandey
एलविश का पुलिस से सामना फिर भी नहीं हुई गिरफ्तारी
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

एंटरटेनमेंट डेस्क। रेव पार्टी व सांप के जहर के नशे के मामले में आरोपी यूट्यबर एल्विश यादव शनिवार को राजस्थान के कोटा में देखे गये। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार रोकी, जिसमें एल्विश यादव सवार थे। हालांकि, चेकिंग के बाद उन्हें जाने दिया गया। उन्होंने इसकी वजह भी बताई है।

चुनाव को लेकर चलाया जा रहा है था चेकिंग अभियान
राजस्थान विधानसभा चुनाव के कारण पुलिस रूटीन चेकिंग अभियान चला रही थी। कोटा के एडिशनल एसपी अरुण के अनुसार एल्विश यादव को पूछताछ के लिए रोका गया था। फिर उन्होंने नोएडा के संबंधित डीसीपी व एसपी से बात की बातचीत के बाद उन्होंने बताया कि अभी एल्विश यादव पर मामले की जांच चल रही है और अभी वह दोषी नहीं हैं, जब तक पूरे मामले की जांच नहीं हो जाती है, तबतक एल्विश को जाने दिया जाये। इसके बाद में एल्विश दिल्ली आ गए। पिछली रात वह दिल्ली में ही रहे। कयास लगाया जा रहा है कि आज वह नोएडा के सेक्टर-49 थाना पहुंच सकते हैं और वहां पुलिस के सामने गोपनीय तरीके से पेश हो सकते हैं और अपना बयान दर्ज करा सकते हैं।

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया है केस
बताते चलें कि बीजेपी सांसद मेनक गांधी से जुड़े पीपुल्स फॉर एनिमल्स के गौरव गुप्ता ने नोएडा केस दर्ज कराया है। केस वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया है। शिकायत में नोएडा और एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में अवैध रेव पार्टियों का आयोजन करने और सांपों और सांप के जहर के साथ वीडियो लेने के लिए यूट्यूबर एल्विश यादव सहित राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण और रविनाथ को आरोपी बनाया गया है।

READ ALSO : उर्फी जावेद का नया कारनामा, फेक वीडियो बनाने के मामले में मुंबई पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर

Related Articles