Home » East Singhbhum Municipal Election : पूर्वी सिंहभूम में तीन नगर निकायों के लिए 418 उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद, 1,35,536 मतदाताओं ने डाले वोट

East Singhbhum Municipal Election : पूर्वी सिंहभूम में तीन नगर निकायों के लिए 418 उम्मीदवारों की किस्मत बैलेट बॉक्स में बंद, 1,35,536 मतदाताओं ने डाले वोट

East Singhbhum Municipal Election : जिले में 53.40 प्रतिशत हुआ मतदान, 27 फरवरी को होगी मतगणना, अब सभी को काउंटिंग का इंतजार

by Mujtaba Haider Rizvi
East Singhbhum municipal election
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर पंचायत में मेयर के अध्यक्ष पद व वार्ड पार्षद के पदों के लिए वोट डाले गए। कुल 418 उम्मीदवारों की किस्मत बैलट बॉक्स में बंद हो गई। इनमें 13 उम्मीदवार मेयर पद के लिए खड़े हैं।

जबकि, 12 उम्मीदवार नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए हैं। इनमें जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। जबकि तकनीकी रूप से अभी जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए पांच उम्मीदवार ही सोमवार को मत पाने के लिए रास्साकशी कर रहे थे। जबकि बाकी उम्मीदवारों में इंदु देवी और बलबीर कौर ने भाजपा समर्थित उम्मीदवार रिंकू सिंह तथा नीलोफर हुसैन ने निर्दलीय उम्मीदवार नौशीन खान को समर्थन कर दिया था।

मानगो नगर निगम के 36 वार्ड में 269 उम्मीदवार, जुगसलाई के 22 वार्ड में 87 उम्मीदवार और चाकुलिया के 12 वार्डों में 37 उम्मीदवारों की किस्मत बैलट बॉक्स में बंद हुई है। 27 फरवरी को मतगणना होगी। तब पता चलेगा कि कौन-कौन उम्मीदवार विजेता बनेगा।

जिले में कुल 2,53,711 मतदाताओं में से 1,35,536 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार कुल मतदान प्रतिशत 53.40 रहा।

प्रशासन ने किया शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने का दावा

डीसी कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि जिले के मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद एवं चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि कुल 70 वार्डों के 249 मतदान केन्द्रों पर मतदान कराया गया।

निकायवार मतदान प्रतिशत

  • मानगो नगर निगम: 50.8%
  • जुगसलाई नगर परिषद: 59.6%
  • चाकुलिया नगर पंचायत: 72.9%

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों पर आवश्यक मूलभूत सुविधाएं (AMF) सुनिश्चित की गई थीं। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों की नियमित निगरानी में मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले मतदाताओं, प्रेक्षकों, चुनाव कार्य में लगे सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों, पुलिस बल, मीडिया प्रतिनिधियों तथा प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से सहयोगी सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि मतगणना निर्धारित तिथि 27 फरवरी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराई जाएगी। जिला प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Read Also: Mango Nagar Nigam Voting : चाकुलिया में सर्वाधिक 72.9 प्रतिशत मतदान, मानगो में सबसे कम 50.7 प्रतिशत वोटिंग

Related Articles

Leave a Comment