Home » तमिलनाडु के होसुर में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री में लगी आग, तीन कर्मचारी हॉस्पिटल में भर्ती

तमिलनाडु के होसुर में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री में लगी आग, तीन कर्मचारी हॉस्पिटल में भर्ती

कैंपस में केमिकल स्टोरेज फैसिलिटी में किसी कारण सुबह करीब 6 बजे आग लग गई, जिसके बाद सात फायर ट्रक्स को तैनात किया गया।

by Priya Shandilya
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

तमिलनाडु के होसुर में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में शनिवार को भीषण आग लग गई। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, आग सेलफोन मैन्युफैक्चरिंग एरिया में लगी, जिसके कारण कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकालना पड़ा।

सौभाग्य से, इस घटना में किसी के जख्मी या घायल होने की सूचना नहीं मिली है। होसुर और आस-पास के इलाकों से सात फायर ट्रक्स को आग पर काबू पाने के लिए तैनात किया गया और आग इतनी भीषण थी की फायर फाइटर को उस पर पर काबू पाने के लिए कई घंटे लग गए।

कैंपस में केमिकल स्टोरेज फैसिलिटी में किसी कारण सुबह करीब 6 बजे आग लग गई, जिसके बाद सात फायर ट्रक्स को तैनात किया गया। होसुर फायर स्टेशन के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि इस आगजनी में कोई हताहत नहीं हुई है।

कंपनी ने ऑफिसियल अनाउसमेंट भी की

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने ऑफिसियल अनाउसमेंट भी की कि सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं और कहा कि इस आग दुर्घटना के कारणों की जांच की जाएगी। एक बयान में, कंपनी ने कहा, “तमिलनाडु के होसुर में हमारे प्लांट में एक दुर्भाग्यपूर्ण आग की घटना हुई। हमारे इमरजेंसी प्रोटोकॉल ने सभी कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की। हम कारण की जांच कर रहे हैं और अपने कर्मचारियों और स्टेकहोल्डर्स के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।”

सुरक्षा के लिए 100 से अधिक पुलिसकर्मी थे तैनात

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड टाटा समूह की एक ग्रीनफील्ड पहल है, जो Precision components.के निर्माण में अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती है। मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सांस की समस्या से पीड़ित तीन कर्मचारियों को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है। स्थिति को संभालने और सभी कर्मचारियों को सुरक्षित रूप से कैंपस से बाहर निकालने के लिए 100 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

Related Articles