Home » Ganja smuggling : जमशेदपुर पुलिस ने बंगाल जा रही बस से बरामद किया गांजा, कंडक्टर गिरफ्तार

Ganja smuggling : जमशेदपुर पुलिस ने बंगाल जा रही बस से बरामद किया गांजा, कंडक्टर गिरफ्तार

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने ओडिशा से बंगाल जा रही यात्री बस से गांजा बरामद किया है। बरसोल थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस से गांजे की तस्करी हो रही है। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने एसएसपी ऑफिस में शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने बरसोल थाना गेट के सामने ही वाहन चेकिंग लगा दी। लगभग 1:30 बजे आसमानी रंग की एक बस वहां पहुंची और सामने पुलिस की चेकिंग देख जगन्नाथपुर चौक से बाएं ग्रामीण सड़क की तरफ मुड़कर तेजी से आगे बढ़ने लगी। बस को भागता देख पुलिस समझ गई कि इसी बस से तस्करी की जा रही है। पुलिस कर्मियों ने बस का पीछा किया और लुगाहरा गांव के पास पीसीसी रोड पर उसे रोक लिया। बस के रुकते ही एक व्यक्ति उतरकर भागने लगा। पुलिस ने इसे दौड़ा कर पकड़ा। पूछताछ में उस व्यक्ति ने अपना नाम जयन्ता दास बताया। उसने बताया कि वह बस का कंडक्टर है। इसके बाद बस की तलाशी ली गई तो बस में बाएं तरफ की सीट के ऊपर सामान रखने वाले रैक पर एक बैग से 8 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बस कंडक्टर जयन्ता दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जयन्ता दास पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिला के चंद्र कोना थाना क्षेत्र के धुलियाडांगा का रहने वाला है। बस को जब्त कर लिया गया है।

पुलिस नशे के खिलाफ चला रही अभियान

इन दिनों पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। यह अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में पुलिस ने गांजा बरामद करने का काम किया है। पुलिस का कहना है कि इन दिनों जिले में जो अपराध हो रहा है। उसमें नशे का अहम रोल है। कुछ दिन पहले एसएसपी किशोर कौशल ने क्राइम मीटिंग में सभी थाना प्रभारियों को नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था। इसी के बाद पुलिस ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ शिकंजा कस दिया है। पिछले महीने डिमना रोड पर एक मेडिकल दुकान के गोदाम पर छापामारी कर नशीली दवाएं बरादम की गई थीं। इस मामले में मेडिकल दुकान के मालिक को जेल भेजा गया था।

Read also Bhuiyandih litti Chouk Bridge : 38 मीटर और लंबा होगा भुइयांडीह लिट्टी चौक- भिलाई पहाड़ी ब्रिज

Related Articles