Home » समाहरणालय स्थित डीसी चैंबर से सटे किचन में लगी आग, फ्रीज, एसी समेत अन्य सामान जलकर राख

समाहरणालय स्थित डीसी चैंबर से सटे किचन में लगी आग, फ्रीज, एसी समेत अन्य सामान जलकर राख

by The Photon News Desk
Garhwa Court
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा/Garhwa Court : समाहरणालय स्थित उपायुक्त शेखर जमुआर के चेंबर से ठीक सटे किचन में मंगलवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से किचन में रखा फ्रीज, एसी, पंखा, फाल्स सिलिंग समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग डीसी चेंबर में पहुंच पाती इसके पूर्व वहां पहुंचकर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

आग लगने से लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने का कारण बिजली का सार्ट-सर्किट बताया जा रहा है। सबसे पहले आग फ्रीज में लगी तथा इसके बाद उसने अन्य सामानों को अपनी चपेट मे ले लिया।

समाहरणालय के मुख्य भवन में आग लगने व उठती लपटें तथा धुंआ देख विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों में हडकंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे तथा आग लगने का कारण पता करने लगे। लोगों ने देखा की डीसी शेखर जमुआर के चेंबर के बगल से आग की लपटे आ रही है।

पदाधिकारी व कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गए। साथ ही इस घटना की दमकल को सूचना दी गई। सूचना पर तुरंत दमकल पहुंचा तथा दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। यदि समय पर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बगल में स्थित उपायुक्त कक्ष, सभाकक्ष, ओएसडी समेत अन्य विभागों के कार्यालय भी इसकी चपेट में आ जाते। डीसी के चेंबर के ठीक ऊपर जिला आपूर्ति विभाग, भू अर्जन, एनआईसी समेत अन्य कार्यालय हैं।

आग की लपेटे यहां तक पहुंच सकती थी। मगर आग पर काबू पा लिया गया। सबसे बड़ी बात यह है कि जिस समय समाहरणालय के मुख्य भवन में आग लगी उस समय उपायुक्त शेखर जमुआर अपने चेंबर में नहीं थे। वे अपने गोपनीय कार्यालय गए हुए थे। आग लगने की सूचना पर डीसी समाहरणालय पहुंचे।

Related Articles