घाटशिला : प्रखंड परिसर में शुक्रवार काे घाटशिला प्रखंड के मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्याें की बैठक हुई। इसमें प्रमुख सुशीला टुडू, उपप्रमुख गाेपाल कृष्ण अग्रवाल तथा मुखिया संघ के अध्यक्ष लालमाेहन सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।
बैठक में उपस्थित मुखिया एवं पंसस पर प्रखंड से विभागीय स्तर पर बनाए जा रहे दवाब, प्रतिनिधियाें को तरजीहै नहीं मिलने, पंचायत प्रतिनिधियाें द्वारा जनसमस्याओं काे प्रखंड में रखे जाने से उनके निदान में बरती जा रही ढिलाई समेत अन्य कई गंभीर समस्याओं पर गहनता के साथ चर्चा की गयी।
इसमें निर्णय लिया गया कि तमाम समस्याओं काे लिखित रूप में एसडीओं घाटशिला के समक्ष रखते हुए मामले में त्वरित समाधान की मांग की जाएगी।अगर तय समय में कार्रवाई नहीं हाेती है ताे मुखिया एवं पंसस प्रखंड परिसर में अपनी मांगाें के समर्थन में धरना प्रदर्शन समेत अन्य अग्र आंदाेलन काे बाध्य हाेगें।
बैठक काे संबाेधित करते हुए प्रखंड सुशीला टुडू ने कहा कि उनके द्वारा कई बार प्रखंड कार्यालय में लाेगाें के जन्म- मृत्यु प्रमाण पत्र, पेंशन, जरूरी याेजना समेत अन्य समस्याएं प्रखंड कार्यालय में रखे जाने के बाद भी प्रखंड में उनके द्वारा रखे गए समस्या पर काेई उचित कार्रवाई नहीं हाेती है। यह पंचायत प्रतिनिधियाें के जनप्रतिनिधि अधिकाराें का हनन है। यह किसी भी स्तर पर बर्दास्त याेग्य नहीं है।
उपप्रमुख गाेपाल कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि प्रखंड में कमीशनखाेरी हाबी है। ग्राम पंचायत हाे या पंचायत समिति काेई प्रखंड के वर्तमान व्यवस्था से खुश नहीं है।
इस व्यवस्था में सुधार के लिए उचित कार्रवाई रीय अधिकारी द्वारा किया जाना जरूरी है। अन्यथा पंचायत प्रतिनिधियाें का आक्राेश बढता जाएगा। मुखिया संघ के अध्यक्ष लालमाेहन सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायताें काे उनके तय नियमाें और अधिकाराें के तहत कार्य करने के अधिकार प्राप्त हाेने चाहिए। वर्तमान में प्रखंड से ही सारे कार्य इंगीत हाेते है। इससे ग्राम पंचायत के अधिकार का हनन हाे रहा है।
अगर कार्रवाई नहीं हुई ताे पंचायत प्रतिनिधि उग्र आंदाेलन करने काे बाध्य हाेगें।
बैठक में मुखिया फागु सोरेन, मानसिंह हेब्रम, सुभाष सिंह, छायारानी साव, पार्वती मुर्मू, बनाव मुर्मू, जगन्नाथ कालिंदी, नीताई मुंडा, कृष्णा सोरेन, रतन महतो, कल्पना सोरेन, शिला गोप, मिर्जा हांसदा, तारामनी मुंडा, सपन मुंडा, जुझार सोरेन, मोनो सामद, विजय सिंह, बेहुला मुंडा, बैधनाथ मुर्मू, नेहा सिंह, श्यामु टुडू, रामदास सोरेन, सुमित्रा सोरेन, रफीक आलम,मोनी महतो,चंदना म्हाकुड़ समेत अन्य शामिल थे।

