Home » Ghatshila News : SDO ने छापामारी कर बालू लदा पांच डंपर किया जब्त, हाईवा के चार चालकों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

Ghatshila News : SDO ने छापामारी कर बालू लदा पांच डंपर किया जब्त, हाईवा के चार चालकों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

Ghatshila News : साथ चार ड्राइवरों को भी हिरासत में लिया गया। एक डंपर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। इधर सूचना पर बालू माफिया में हड़कंप मच गया।

by Rajesh Choubey
SDO raid in Ghatshila
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ghatshila : अवैध बालू का कारोबार एनएच में रात के समय लगातार चल रहा था। इसको लेकर एसडीएम सुनील चंद्र ने बड़ी कारवाई की है। एसडीओ ने एनएच 18 पर गालूडीह के पुतरु टोल प्लाजा में रविवार की सुबह अवैध बालू ढ़ुलाई को लेकर विशेष छापामारी अभियान चलाया है। इस दौरान टाटा की ओर जा रहे बालू लदे पांच डंपर को पुलिस की मदद से जब्त किया गया। इसके साथ ही साथ चार ड्राइवरों को भी हिरासत में लिया गया। एक डंपर चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। इधर सूचना पर बालू माफिया में हड़कंप मच गया।

थाने ले जाए गए सभी डंपर

इधर पुलिस पकड़े गए सभी डंपर को गालूडीह थाना ले आई है। इधर रविवार को माइनिंग अफसर अरविंद उरांव ने सभी बालू लदे डंपर और उसके ड्राइवरों व मालिकों पर मामला दर्ज किया गया है। बालु लदा हाईवा में 3 बालु लदा हाईवा के गाड़ी संख्या है -JH0 2AT-4992,JH10BT -3236,और JH05DC -3306 है। वहीं 2 बालू लदे डंपर पर गाड़ी संख्या अंकित नहीं है।

इनको चालकों को भेजा गया जेल

अवैध बालू ढुलाई को लेकर प्रशासन ने बड़ी कारवाई करते हुए चार डंपर चालकों को जेल भेज दिया है। इसमें कमल कैवर्त,आशीष कालिंदी, बुद्धेश्वर कर्मकार और रेवती रमण महतो शामिल हैं। जबकि, एक डंपर चालक गाड़ी खड़ा कर मौके से फरार हो गया।

Read Also: Chaibasa News : “मेरी शक्ति मेरी पहचान” थीम पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का किया आयोजन

Related Articles

Leave a Comment