Home » संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में हुआ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित ज्ञानवर्धक वेबिनार

संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में हुआ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित ज्ञानवर्धक वेबिनार

by Rajesh Choubey
ghatsila school event
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

घाटशिला : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर के मल्टीमीडिया हॉल में कक्षा दसवीं, ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए एक ज्ञानवर्धक परामर्श सत्र का आयोजन किया गया, जो पूर्ण रूप से आधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को समझना विषय पर आधरित रहा।


सर्वप्रथम सत्र के आयोजक संदीप गुप्ता एवं उनके पिता कैलाशचंद गुप्ता को फलों की टोकरी प्रदान कर उनका स्वागत किया गया। विद्यालय की परंपरा का अनुसरण करते हुए विद्यालय के सह-सचिव एसके देवड़ा, प्राचार्य डॉ. श्रीनिबास मिश्रा, शैक्षणिक प्रशासक सपना शर्मा, अकादमिक काउंसलर एसआर दत्ता, प्राइमरी विंग की प्रभारी सुजाता वर्मा एवं आयोजक संदीप गुप्ता व कैलाशचंद गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर एवं भगवान गौतम बुद्ध की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्रीनिबास मिश्रा ने सभी का अभिनंदन करते हुए कहा कि एआई को वर्तमान के लिए अति आवश्यक तथा अपने को उत्तम साबित करने का एक मददगार साधन है। इसके उपरांत संदीप गुप्ता ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्या है, इंसानी दिमाग की जानकारी कैसे स्टोर करता है, जैविक न्यूरॉन और कृत्रिम न्यूरॉन में संबंध, एआई और एजीआई में अंतर आदि को विभिन्न उदाहरण सहित विस्तारपूर्वक छात्रों को समझाया। स्मॉल लैंग्वेज मॉडल की आज के युग में उपयोगिता, चुनौतियां, साइबर फाॅड एवं एआई. से जुड़े करियर के विकल्पों पर भी प्रकाश डाला।

सत्र के दौरान छात्रों ने अनेक प्रश्नों द्वारा अपनी जिज्ञासा को प्रकट किया। ऑनलाइन जूम मीटिंग के माध्यम से कई अभिभावकों एवं छात्रों ने सत्र में जुड़कर डिजिटल आधारित जानकारियां प्राप्त कीं। विद्यालय के सह-सचिव शिवकुमार देवड़ा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कंप्यूटर केवल साधन है पर रचनात्मकता का स्रोत हमारा मन ही है। हमें कंप्यूटर का सही उपयोग करते हुए अपनी भावनाओं एवं सोच को सदैव जीवंत रखना चाहिए।
इस सत्र का मंच संचालन लाबोनी चटर्जी ने किया।

अंत में संदीप गुप्ता, उनके अभिभावक कैलाशचंद गुप्ता एवं सुमित्रा गुप्ता को स्मृति चिह्न व शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया। शैक्षिक प्रभारी शाश्वती रॉय पटनायक ने सभी गणमान्य लोगों विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं सहकर्मियों की गरिमामयी उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सह -शैक्षिक प्रभारी नीलिमा सरकार, अर्पो भट्टाचार्य एवं सोमनाथ दे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह सत्र छात्रों को बदलते हुए डिजिटल संसार के अनुरूप ढलने एवं उनके बीच डिजिटल कौशल को बढ़ाना देने की दृष्टि से काफ़ी सराहनीय रहा।

Read Also- Garhwa Crime News : ज्वेलरी दुकान से नकदी सहित करीब एक लाख के आभूषण चोरी

Related Articles

Leave a Comment