Home » Seraikela News: आदित्यपुर एस-टाइप इलाके में पकड़ा गया संदिग्ध युवक निकला चोर, खंडहर भवन को बना रखा था ठिकाना

Seraikela News: आदित्यपुर एस-टाइप इलाके में पकड़ा गया संदिग्ध युवक निकला चोर, खंडहर भवन को बना रखा था ठिकाना

जब लोग वहां पहुंचे तो नजारा देखकर हैरान रह गए। युवक एक पुराने सरकारी भवन में रह रहा था, जो पूरी तरह खंडहर बन चुका है।

by Mujtaba Haider Rizvi
सीतारामडेरा में युवक गिरफ्तार
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: आदित्यपुर के वार्ड नंबर 22 स्थित एस-टाइप क्षेत्र में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान युवक ने खुद को चोर बताते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि वह रात के अंधेरे में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था और दिन के समय इलाके में ही एक जर्जर भवन में छिपकर रहता था।स्थानीय लोगों के कहने पर आरोपी युवक ने अपना ठिकाना भी दिखाया।

जब लोग वहां पहुंचे तो नजारा देखकर हैरान रह गए। युवक एक पुराने सरकारी भवन में रह रहा था, जो पूरी तरह खंडहर बन चुका है। अंदर तलाशी लेने पर खाने-पीने का सामान और रोजमर्रा की कई वस्तुएं मिलीं, जिससे साफ हो गया कि यह जगह असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुकी है।स्थानीय निवासी संजीव उर्फ बबुआ सिंह ने बताया कि इलाके में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं को लेकर पहले भी पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने की मांग की गई थी।

उन्होंने कहा कि इन दिनों चोरों के आतंक से लोग दहशत में हैं। साथ ही, यह जर्जर भवन कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस भवन की जल्द मरम्मत कराई जाए या इसे सुरक्षित तरीके से ध्वस्त किया जाए, ताकि भविष्य में किसी तरह की दुर्घटना न हो और असामाजिक गतिविधियों पर भी रोक लग सके

Related Articles

Leave a Comment