Home » Jharkhand News : झारखंड में बदला खेल दिवस का शेड्यूल,रक्षाबंधन पर स्कूलों में छुट्टी बहाल

Jharkhand News : झारखंड में बदला खेल दिवस का शेड्यूल,रक्षाबंधन पर स्कूलों में छुट्टी बहाल

शिक्षक संघों के आगे झुका शिक्षा विभाग,रक्षाबंधन पर छुट्टी घोषित, 27 को मनेगा खेल दिवस

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रांची: झारखंड के सरकारी व निजी स्कूलों में रक्षाबंधन के दिन छुट्टी को लेकर बना संशय अब पूरी तरह समाप्त हो गया है। शिक्षक संगठनों के कड़े विरोध के आगे आखिरकार शिक्षा विभाग को अपना फैसला बदलना पड़ा है। अब 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर सभी स्कूलों में पूर्ववत अवकाश रहेगा, जबकि राष्ट्रीय खेल दिवस से जुड़े कार्यक्रम 28 के बजाय 27 अगस्त को ही करा लिए जाएंगे।

​दरअसल, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद ने पहले 28 अगस्त रक्षाबंधन और 30 अगस्त रविवार को स्कूल खोलकर ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ अभियान के तहत खेल गतिविधियां आयोजित करने का आदेश जारी किया था। इस आदेश के सामने आते ही झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ और अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ समेत कई संगठनों ने मोर्चा खोल दिया था।

​चौतरफा दबाव को देखते हुए विभाग ने निकाला संशोधित आदेश

​शिक्षक संघों का साफ कहना था कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और भारतीय परंपरा का बेहद अहम पर्व है। ऐसे दिन पर स्कूल खुला रखने से न सिर्फ शिक्षकों, बल्कि छात्रों और उनके अभिभावकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता।

​चौतरफा दबाव और विरोध को देखते हुए विभाग ने तुरंत संशोधित अधिसूचना जारी की और 28 अगस्त को छुट्टी घोषित कर दी। इस फैसले का झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ व संयुक्त शिक्षक मोर्चा ने स्वागत किया है। शिक्षकों ने कहा कि कोई भी शैक्षणिक या खेल आयोजन त्योहारों की महत्ता और सामाजिक भावनाओं को ध्यान में रखकर ही तय किया जाना चाहिए।

Read Also: Jamshedpur News : 11 नवंबर को होगी चित्रगुप्त पूजा, शहर में 22 से 24 स्थानों पर होंगे सामूहिक आयोजन 

Related Articles

Leave a Comment