Home » Koderma News: कोडरमा में भौंरों का आतंक, 4 ग्रामीणों पर बोला हमला,एक की हालत गंभीर

Koderma News: कोडरमा में भौंरों का आतंक, 4 ग्रामीणों पर बोला हमला,एक की हालत गंभीर

सतगावां में भौंरों के झुंड ने रोजमर्रा के काम में जुटे लोगों पर अचानक हमला बोल दिया। इसमें 11 साल के बच्चे समेत चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​कोडरमा: सतगावां थाना क्षेत्र में भौंरों का आतंक है। भौरों के झुंड ने सोमवार को रोजमर्रा के कामों में जुटे लोगों पर अचानक हमला बोल दिया। इसमें 11 साल के बच्चे समेत चार लोग बुरी तरह जख्मी हो गए।

​मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीण खेतों में अपनी फसलों की देखभाल करने और जंगल में पत्ते चुनने गए हुए थे। इसी दौरान पेड़ों पर मौजूद भौंरों का झुंड अचानक भड़क उठा और वहां मौजूद लोगों पर टूट पड़ा। हमला इतना तेज था कि लोगों को भागने तक का मौका नहीं मिला। पीड़ितों की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें किसी तरह वहां से निकाला।

​घायलों में ​मोहम्मद सलीम (55 वर्ष),​नंदनी कुमारी (30 वर्ष),​निमियां देवी (50 वर्ष) एवं ​नीरज कुमार (11 वर्ष) शामिल हैं। घटना के तुरंत बाद परिजनों की मदद से सभी घायलों को को सतगावां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया।

गंभीर रूप से घायल को भेजा गया सदर अस्पताल

इलाज के दौरान 55 वर्षीय मोहम्मद सलीम के शरीर में जहर का असर बढ़ता गया। उनकी स्थिति चिंताजनक हो गई। सतगावां के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए तुरंत सदर अस्पताल, कोडरमा रेफर कर दिया। वहीं, अन्य तीन घायलों (नंदनी कुमारी, निमियां देवी और मासूम नीरज कुमार) का इलाज फिलहाल सतगावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, समय पर इलाज मिलने से बाकी तीनों की हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन गांव में इस घटना के बाद से डर का माहौल बना हुआ है।

Read Also: Jamshedpur Murder : जमशेदपुर के छाया नगर में युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंका गया शव

Related Articles