Home » Saranda Naxal Operation : सारंडा में नक्सलियों की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने बरामद किया हथियार और विस्फोटक का जखीरा

Saranda Naxal Operation : सारंडा में नक्सलियों की साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने बरामद किया हथियार और विस्फोटक का जखीरा

लगातार हो रही कार्रवाई से नक्सलियों पर दबाव बढ़ा है। पुलिस का कहना है कि सारंडा से हटकर नक्सली अब कोल्हान के जंगलों में सक्रिय हैं।

by Rajeshwar Pandey
saranda naxal operation
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा-टोंटो-गोइलकेरा क्षेत्र के रूटुगुटू जंगल में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। कोबरा 209 बटालियन के फॉलोअप सर्च ऑपरेशन में नक्सलियों के हथियार और विस्फोटक का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है। इससे नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हो गई।

मुठभेड़ के बाद चल रहा था सर्च ऑपरेशन

29 अप्रैल को रूटुगुटू जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली इसराइल पूर्ति मारा गया था। उसी मुठभेड़ के बाद से इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोबरा 209 बटालियन को यह सफलता हाथ लगी है।

बरामद हथियार और गोलियां

सूत्रों के अनुसार, जंगल से 1 एसएलआर राइफल, 1 कार्बाइन, एसएलआर की 182 जिंदा गोलियां, कई मैगजीन और खाली कारतूस बरामद हुए हैं। साथ ही AK-47 का एक खाली केस भी मिला है।

बड़ी घटना को अंजाम देने की थी तैयारी

सबसे महत्वपूर्ण बरामदगी विस्फोटक की हुई है। करीब 5 किलो जिलेटिन के 4 पैकेट, डेटोनेटर, कॉर्टेक्स वायर और अन्य विस्फोटक उपकरण मिलने की खबर है। आशंका है कि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। हालांकि, बरामद सामान की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

नक्सलियों पर बढ़ा दबाव

लगातार हो रही कार्रवाई से नक्सलियों पर दबाव बढ़ा है। पुलिस का कहना है कि सारंडा से हटकर नक्सली अब कोल्हान के जंगलों में सक्रिय हैं। मिसर बेसरा और सागेन अंगरिया के दस्ते के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नक्सलियों के मंसूबों को किसी भी कीमत पर कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

Read Also- Jamshedpur Crime: जमशेदपुर में नशे के लिए पैसा नहीं देने पर बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, बचाव में कहा भूत समझ कर मारा, घायल रिम्स रेफर

Related Articles

Leave a Comment