Home » Palamu Murder : प्रेम संबंध से नाराज पिता ने बेटी की टांगी से हमला कर की हत्या, झारखंड के लोहरा गांव में सनसनी

Palamu Murder : प्रेम संबंध से नाराज पिता ने बेटी की टांगी से हमला कर की हत्या, झारखंड के लोहरा गांव में सनसनी

घटना के बाद आरोपी पिता फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

by Mujtaba Haider Rizvi
तमाड़ में हत्या
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu: पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में सम्मान के नाम पर हत्या (ऑनर किलिंग) का मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी ही सगी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बेटी के प्रेम संबंध से नाराज पिता ने सोते समय उस पर टांगी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी जान ले ली। घटना के बाद आरोपी पिता फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।

मोबाइल में फोटो देखने के बाद बढ़ा था विवाद

बताया जा रहा है कि लोहरा गांव निवासी अगस्त कुमार अपनी बेटी अंजलि के प्रेम संबंधों को लेकर लंबे समय से नाराज था। बताया जा रहा है कि उसने बेटी को मोबाइल पर किसी युवक से बात करते देखा था। इसके अलावा मोबाइल में कुछ तस्वीरें देखने के बाद वह काफी आक्रोशित हो गया था।

ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी पिता इसे परिवार की बदनामी मान रहा था, जिससे घर में लगातार तनाव बना हुआ था। देर रात सोते समय किया हमलारविवार देर रात अंजलि अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान आरोपी पिता टांगी लेकर कमरे में पहुंचा और सो रही बेटी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से अंजलि को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि वारदात के समय घर में उसकी मां और भाई भी मौजूद थे, लेकिन सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि कोई बचाव नहीं कर सका। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।गांव में पसरा मातम, पुलिस जांच तेजसोमवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही लोहरा गांव में सनसनी फैल गई।

बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतका के घर के बाहर जमा हो गए। पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। सूचना मिलने के बाद लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी पिता की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment