चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा रेलवे स्टेशन के पास बीती रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक और एक युवती की मौत हो गई। दोनों की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार रेलवे ट्रैक के किनारे दोनों के शव मिले। पास में एक बैग बरामद हुआ है। बैग में कपड़े और ट्रेन के तीन टिकट मिले हैं।
सोनुवा से राउरकेला का है टिकट
टिकट सोनुवा से राउरकेला, राउरकेला से पुरी और टाटा से चक्रधरपुर के हैं। पुलिस और रेल सुरक्षा बल मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं।मृत युवक की जेब से एक मोबाइल फोन मिला है। फोन बंद अवस्था में था। पुलिस सिम कार्ड और डेटा के जरिए युवक और युवती की पहचान का प्रयास कर रही है।
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों यहां कैसे पहुंचे और ट्रेन की चपेट में कैसे आए। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा है। कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगी मौत की वजह
हालांकि पुलिस ने अभी किसी नतीजे पर पहुंचने से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी।सोनुवा थाना और रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के थानों को भी सूचना दी गई है।
टिकट के आधार पर पहचान कराने में जुटी पुलिस
पुलिस टिकट और मोबाइल के आधार पर परिजनों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पहचान होते ही परिजनों को सूचना दी जाएगी। मामले में हर बिंदु पर जांच की जा रही है। यह हादसा है या कोई और वजह, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।
Read Also- Palamu Murder : प्रेम संबंध से नाराज पिता ने बेटी की टांगी से हत्या, झारखंड के लोहरा गांव में सनसनी

