
Chaibasa : झारखंड विधानसभा में चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव ने टोकलो और कराईकेला को अलग प्रखंड का दर्जा देने की मांग जोर-शोर से उठाई। उन्होंने सदन में कहा कि क्षेत्र के विकास और प्रशासनिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन इलाकों को अलग प्रखंड बनाया जाना आवश्यक है।
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के जवाब के बाद विधायक सुखराम उरांव ने पुनः अपनी बात रखते हुए पंचायत पुनर्गठन के मुद्दे को भी प्रमुखता से रखा। उन्होंने सुझाव दिया कि प्रस्तावित टोकलो प्रखंड में होयोहातु और सुरबुड़ा पंचायत को हटाकर हटनाटोनाग पंचायत को शामिल किया जाए।
विधायक ने सदन को अवगत कराया कि होयोहातु और सुरबुड़ा पंचायत के ग्रामीण नवसृजित टोकलो प्रखंड में शामिल होने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रखंड गठन में स्थानीय जनता की भावना और सहमति को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
Read Also: पुलिस और आबकारी विभाग का औचक छापा, अवैध महुआ शराब भट्ठी की ध्वस्त, 4000 किलो जावा महुआ जब्त

