Home » Jamshedpur News : चंद्रावती नगर में पार्क निर्माण शुरू, सरयू राय ने तालाब को झील के रूप में विकसित करने का दिया सुझाव

Jamshedpur News : चंद्रावती नगर में पार्क निर्माण शुरू, सरयू राय ने तालाब को झील के रूप में विकसित करने का दिया सुझाव

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय की पहल पर चंद्रावती नगर के पीछे पहाड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित पार्क निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है। वन विभाग की ओर से इंद्रा कॉलोनी से इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू कर दिया गया है। यह पार्क चंद्रावती नगर से लेकर गोपाल नगर, न्यू कुमरुम बस्ती और परडीह बस्ती तक विकसित किया जाएगा।

शुक्रवार को विधायक सरयू राय ने स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं के साथ निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पार्क परिसर में बनाए जा रहे तालाब को साधारण तालाब के बजाय आकर्षक झील के रूप में विकसित करने का सुझाव दिया। उनका कहना था कि यदि इसे प्राकृतिक झील का स्वरूप दिया जाए तो यह क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों के लिए बेहतर पर्यटन और मनोरंजन स्थल बन सकता है।

वन विभाग के अधिकारियों ने विधायक के सुझाव का स्वागत करते हुए झील के रूप में विकसित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सरयू राय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र का विस्तार और नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। पार्क बनने से आसपास के लोगों को सैर-सपाटे, बच्चों के खेलने और प्राकृतिक वातावरण का आनंद लेने के लिए बेहतर स्थान मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान पप्पू सिंह, नीरज सिंह, विकास साहनी, पिंटू सिंह, परवीन सिंह, मनोज गुप्ता, भोला भवानी सिंह, भोलेन्द्र पांडे, बीरू सिंह, अरुण श्रीवास्तव, सुधाकर सिंह, सुशील महतो, अमूल्य महतो, अभिनंदन सिंह, संतोष कुमार, बबलू सहित कई स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment