Home » JPSC Exam Calendar: झारखंड में सिविल सेवा समेत 9 बड़ी परीक्षाओं की तारीखें जारी, 502 पदों पर होगी भर्ती

JPSC Exam Calendar: झारखंड में सिविल सेवा समेत 9 बड़ी परीक्षाओं की तारीखें जारी, 502 पदों पर होगी भर्ती

JPSC ने अलग-अलग विभागों में खाली पदों को भरने के लिए 9 मुख्य प्रतियोगिता परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इन सभी परीक्षाओं के जरिए राज्य में कुल 502 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की तैयारियों में जुटे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। आयोग ने अलग-अलग विभागों में खाली पदों को भरने के लिए 9 मुख्य प्रतियोगिता परीक्षाओं का शेड्यूल जारी कर दिया है। इन सभी परीक्षाओं के जरिए राज्य में कुल 502 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

​इस परीक्षा कैलेंडर में सबसे प्रमुख संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा है, जो 25 से 27 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, राज्य में न्याय व्यवस्था और प्रशासनिक पदों के लिए भी महत्वपूर्ण परीक्षाओं की तारीखें तय कर दी गई हैं। जैसे, 6 और 7 सितंबर को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की मुख्य लिखित परीक्षा होगी, जबकि 25 से 29 सितंबर तक असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (APP) की नियमित लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

​जरूरी निर्देश और बदलाव की संभावना

​JPSC ने उम्मीदवारों को सतर्क करते हुए कहा है कि ये सभी तारीखें फिलहाल अस्थायी हैं। किसी भी आपातकालीन या अपरिहार्य स्थिति में परीक्षा के समय और तारीख में बदलाव किया जा सकता है। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों (कैंडिडेट्स) को सलाह दी है कि वे सटीक और ताजा जानकारियों के लिए जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर बनाए रखें।​

परीक्षा शेड्यूल और पदों की संख्या

परीक्षापरीक्षा तिथिपदों की संख्या
संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2025 (नियमित)25-27 जुलाई 2026103
संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2023 (बैकलॉग)1-3 अगस्त 202608
संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा-2025 (नियमित)08-10 अगस्त 202645
सिविल जज (जूनियर डिवीजन) लिखित परीक्षा6-7 सितंबर 2026138
असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (बैकलॉग) परीक्षा8-12 सितंबर 202626
फैक्ट्री इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा11-12 सितंबर 202614
प्रोजेक्ट मैनेजर लिखित परीक्षा19-20 सितंबर 202630
असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर (नियमित) परीक्षा25-29 सितंबर 2026134
बॉयलर (वाष्पित्र) निरीक्षक परीक्षा26-27 सितंबर 202605

Read Also:  National Anthem Guidelines : पहले ‘वंदे मातरम्’, फिर होगा ‘जन-गण-मन’, केंद्र सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन 

Related Articles

Leave a Comment