Home » Giridih Cattle Smuggling : गिरिडीह में बड़ी कार्रवाई : स्कॉर्पियो छोड़ भागे तस्कर, गोवंश बरामद

Giridih Cattle Smuggling : गिरिडीह में बड़ी कार्रवाई : स्कॉर्पियो छोड़ भागे तस्कर, गोवंश बरामद

Jharkhand Hindi News : पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में छापेमारी जारी

by Rakesh Pandey
Giridih cattle smuggling
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह : जिले के डुमरी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी एक स्कॉर्पियो वाहन से पुलिस ने गोवंशों को बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि वाहन खराब होने के बाद कथित तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने वाहन जब्त कर गौ तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

संदिग्ध स्कॉर्पियो से बरामदगी

घटना डुमरी थाना क्षेत्र के जामतारा मिडिल स्कूल के पास की है, जहां ग्रामीणों ने एक काले रंग की स्कॉर्पियो को संदिग्ध अवस्था में खड़ा देखा। उसके बाद स्थानीय लोगों ने शक के आधार पर वाहन की जांच की, तो अंदर गोवंश पाए गए। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तथा मामले की छानबीन शुरु की।

वाहन के भीतर क्या मिला

पुलिस ने बताया कि वाहन के अंदर तीन गाय और एक बैल को ठूंसकर लादा गया था। इनमें से दो गायों की मौत हो चुकी थी, जबकि एक गाय और एक बैल जीवित मिले। जीवित गोवंशों को सुरक्षित निकालकर संरक्षण में लिया गया। मृत पशुओं को नियमानुसार दफनाने की कार्रवाई की गई।

वाहन जब्त, तस्करों की तलाश जारी

पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और उसके मालिकाना विवरण तथा संभावित तस्करी मार्ग की जांच शुरू की है। प्रारंभिक छानबीन में माना जा रहा है कि वाहन में तकनीकी खराबी आने के कारण आरोपी वाहन छोड़कर भाग निकले। संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में छापेमारी जारी है।

Read Also- Jharkhand Government Notification : सिखों के आनंद कारज विवाह के लिए भू- राजस्व सचिव बनाए गए नोडल अधिकारी

Related Articles

Leave a Comment