Home » Giridih Murder Case: महिला ने कुल्हाडी से की पति की हत्या

Giridih Murder Case: महिला ने कुल्हाडी से की पति की हत्या

by Rakesh Pandey
Giridih Murder Case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह/Giridih Murder Case: भेलवाघाटी थाना अंतर्गत चहाल पंचायत के अमजो गांव में एक महिला ने अपने पति की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने में उसकी दो बेटियों ने भी सहयोग किया है। मृतक 41 वर्षीय रहमत अंसारी उर्फ टिपन था। घटना शनिवार देर रात की है। घटना के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मां-बेटियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है। साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।

इधर, इसी थाना क्षेत्र के फुरहरा गांव निवासी टेकन यादव का शव तालाब के किनारे से भेलवाघाटी पुलिस ने बरामद किया। परिवार के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि उसकी हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है। पुलिस ने वहां पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुटी थी। उक्त दोनों घटनाओं को लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

 

Read also:- Israel Attacks Yemen : इजरायल ने किया यमन पर हमला, हुती विद्रोहियों के ठिकानों पर बमबारी

Related Articles