Giridih (Jharkhand) : झारखंड के गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये । घायलों में एक बच्ची भी शामिल है। घटना गिरिडीह-मधुपुर मुख्य मार्ग पर दूधी टांड़ टोल प्लाजा के समीप हुई।
मुंडन के लिए बुढ़ई जा रहा परिवार
जानकारी के मुताबिक काशीटांड से मुंडन कराने एक परिवार के लोग ऑटो पर सवार होकर बुढ़ई जा रहे थे । उसी दौरान टोल प्लाजा के समीप अचानक ऑटो चालक का संतुलन बिगड़ गया। इस कारण ऑटो पलट गई। इस हादसे में मछुआर निवासी रामचंद्र पासी (58 )की मौत हो गई। वहीं, ऑटो में सवार चार अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच कर रही है।
Also Read: Palamu Fire : ज्वेलर्स और बर्तन दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

