Home » Jamshedpur Crime News : शास्त्री नगर में बीमारी से आजिज आकर बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान, बेटी के घर में रह रही थी

Jamshedpur Crime News : शास्त्री नगर में बीमारी से आजिज आकर बुजुर्ग महिला ने फांसी लगाकर दे दी जान, बेटी के घर में रह रही थी

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur Crime News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : कदमा थाना अंतर्गत के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर-5 स्थित जयप्रभा कॉलोनी में बुधवार देर रात वृद्धा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मृतका मनी झा है। उसकी उम्र 80 साल बताई जा रही है। वृद्धा अपनी बेटी के घर पर रहती थी। उनके पति का कई साल पहले निधन हो चुका था।

परिजनों ने बताया कि मनी झा कई महीने से बीमार थीं। उनका इलाज टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा था। बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिली थी। इसके बाद वह घर लौटी थीं। रात में खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में जाकर सो गए थे। जबकि वृद्धा अपने कमरे में थीं।

जब देर रात परिजनों ने उनका दरवाज़ा खोला, तो देखा कि वह साड़ी के पल्लू से फंदा बनाकर लटकी हुई हैं। इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें नीचे उतारकर अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Read Also- Jharkhand TGT Appointment Case : झारखंड हाईकोर्ट में टीजीटी नियुक्ति से जुड़ी 363 याचिकाओं का एक साथ निपटारा, जानें क्या हुआ फैसला | Jharkhand High Court

Related Articles