Giridih (Jharkhand) : झारखंड के गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बराकार जैन मंदिर के समीप सड़क हादसे में बाइक चालक सुरेश वर्मा की मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 50 बताई जाती है। वह गिरिडीह के कुम्हरलालो के रहने वाले थे।
नर्सिंग होम से घर लौट रहे थे सुरेश वर्मा
मृतक के पुत्र सोनू कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात उसके पिता सुरेश वर्मा अपने एक मित्र के बीमार पुत्र को नवजीवन नर्सिग होम से देखकर कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। उस समय रात के करीब 11 बज रहे थे। उसी दौरान जैन मंदिर के निकट तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर मारने के बाद वाहन फरार
उसके बाद चालकर वाहन लेकर फरार हो गया। वाहन की टक्कर से मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बुधवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया।

