Home » Godda News : तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

Godda News : तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

थाना प्रभारी मनोज पाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Godda crime news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Godda : गोड्डा के महागामा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। मोहनपुर-ललमटिया मुख्य मार्ग पर सिमड़ा गांव के पास तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार सद्दाम अंसारी (27) को जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सद्दाम मूल रूप से डहुआ गांव का निवासी था और फिलहाल तेतरिया गांव में रह रहा था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक का शव क्षत-विक्षत हो गया
था। घटना के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग गुस्से में आ गए। लोग सड़क पर उतर आए और मोहनपुर-ललमटिया मार्ग को जाम कर दिया। ग्रामीणों ने दोषी चालक की तुरंत गिरफ्तारी और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।

सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार महतो और थाना प्रभारी मनोज पाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Also Read: Hazaribag Crime News : घर में घुसकर अपराधियों ने युवक को मारी गोली, घटनास्थल पर ही मौत, इलाके में दहशत

Related Articles