Home » Chaibasa Hindi News : बनने के साथ उखड़ती जा रही 120 करोड़ लागत वाली गोइलकेरा- सेरेंगदा सड़क

Chaibasa Hindi News : बनने के साथ उखड़ती जा रही 120 करोड़ लागत वाली गोइलकेरा- सेरेंगदा सड़क

Jharkhand News: वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्रामीण हाथों से ही सड़क को उखाड़ फेंक रहे हैं। इस घटिया निर्माण के लिए जिम्मेदार को कोस रहे हैं

by Rajeshwar Pandey
Goilkera-Serengda Road
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम): झारखंड में करीब 120 करोड़ की लागत से बन रही सड़क का हाल देखकर किसी का भी सिर चकरा जाएगा। यह सड़क राज्य के पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखंड में गोइलकेरा से बीच बन रही है। सड़क की लंबाई 30 किमी है और यह पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल मनोहरपुर के अधीन है।

हाथों से ही उखड़ जा रही सड़क

सड़क निर्माण का कार्य खूंटी के ठेकेदार विजय कुमार साहू द्वारा किया जा रहा है। मार्ग में होरो गांव के पास सड़क पर डामर बिछाया जा रहा। लेकिन घटिया निर्माण का आलम यह है कि बनने के साथ ही सड़क उखड़ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्रामीण हाथों से ही सड़क को उखाड़ फेंक रहे हैं। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व पथ निर्माण विभाग के अफसरों की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।

शुरू से ही विवादों में रही गोइलकेरा-सेरेंगदा सड़क

बता दें कि गोइलकेरा–सेरेंगदा सड़क निर्माण कार्य का शुरू से ही विवादों से चोली–दामन का रिश्ता रहा है। इससे पहले मार्ग में घोड़ाडूबा के पास भी सड़क के घटिया निर्माण को लेकर जमकर बवाल हुआ था। ग्रामीणों के विरोध के बावजूद इस सड़क के निर्माण में गुणवत्ता गायब है।

Read Also- Chaibasa News : चाईबासा के तांबो चौक बाईपास पर नो एंट्री की मांग करनेवालों पर लाठीचार्ज का मुद्दा संसद में गूंजा

Related Articles