Home » Jamshedpur Crime : गोलमुरी में देर रात फायरिंग से दहशत, कार पर चली गोली; 20 लाख रंगदारी मांगने का आरोप

Jamshedpur Crime : गोलमुरी में देर रात फायरिंग से दहशत, कार पर चली गोली; 20 लाख रंगदारी मांगने का आरोप

स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन अपराधी मौके पर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद फरार हो गए।

by Mujtaba Haider Rizvi
FIRING
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को देर रात फायरिंग की दूसरी घटना से इलाके में दहशत फैल गई। यह वारदात रात करीब 12.56 बजे राज नामक व्यक्ति के घर के सामने हुई, जहां अपराधियों ने तीन राउंड फायरिंग की। इस दौरान एक गोली राज की थार ब्रांड वाली कार में जा लगी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग भयभीत हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन अपराधी मौके पर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूत्रों के मुताबिक, इस पूरी वारदात के पीछे जेल में बंद अपराधी बिल्ला पाठक का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं अमन शेखर, कुंडी और वीर सिंह पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया जा रहा है।

पीड़ित राज ने बताया कि घटना से पहले उनके मोबाइल पर एक कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को कुंडी बताते हुए 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इसके साथ ही पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। कॉलर ने धमकी देते हुए कहा कि यदि रकम नहीं दी गई तो उन्हें कन्हैया यादव की तरह ‘ऊपर पहुंचा दिया जाएगा’।गौरतलब है कि कुछ महीने पहले कन्हैया यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें कुंडी का नाम भी सामने आया था।

फिलहाल गोलमुरी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Comment