गोरखपुर : शाहपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात पुलिस और लूट के आरोपी के बीच मुठभेड़ (Gorakhpur Police Encounter) हुई। शाहपुर पुलिस ने लूटपाट के कई मामलों में वांछित बदमाश सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी को पैर में गोली लगी।

पुलिस ने आरोपी के पास से लूट में इस्तेमाल किया गया तमंचा और सोने का मंगलसूत्र व कान की बाली बरामद की है।
कहां-कहां वांछित था आरोपी?
सद्दाम, शाहपुर के जटेपुर उत्तरी मोहल्ला और चिलुआताल क्षेत्र की लूट की घटनाओं में वांछित था। कुछ दिनों पहले एक बुजुर्ग महिला से लूट की गई थी। घटना के दौरान बदमाश ने महिला को धक्का देकर गिराया। फिर गले से सोने की चेन और कान की बाली छीन ली। महिला को गिरने से गंभीर चोटें भी आई थीं। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की गई थी।
Gorakhpur Police Encounter : कैसे हुई मुठभेड़?
पुलिस को बुधवार रात करीब 2 बजे सूचना मिली कि रेल विहार के पास नवल्स एकेडमी के पीछे संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है। जब पुलिस पहुंची, तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इसी दौरान, आरोपी सद्दाम के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने क्या बरामद किया?
- सोने का मंगलसूत्र
- कान की बाली
- एक तमंचा और कारतूस
पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

