Home » Gumla Crime: गुमला में बच्चा चोरी की अफवाह ने लिया हिंसक रूप, शक में दो लोगों की पिटाई, दोनों गंभीर

Gumla Crime: गुमला में बच्चा चोरी की अफवाह ने लिया हिंसक रूप, शक में दो लोगों की पिटाई, दोनों गंभीर

ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के शक में बनू महतो और शिव सागर महतो को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। इस मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gumla : गुमला जिले में बच्चा चोरी की फैल रही अफवाह अब हिंसक रूप लेती जा रही है। हाल ही में बिशुनपुर में शक के आधार पर एक महिला की पीट-पीटकर हत्या की घटना के बाद मंगलवार की रात चेटर चाहा गांव में भीड़ ने बच्चा चोरी के संदेह में दो लोगों की बेरहमी से पिटाई कर दी।यह घटना सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चेटर चाहा गांव में मंगलवार की रात घटी। ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के शक में बनू महतो और शिव सागर महतो को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। इस मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि बनू महतो का कान भी मारपीट के दौरान कट गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम गांव की एक छोटी बच्ची बिना किसी को बताए घर से निकलकर पास के एक पार्क में चली गई थी। काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो उसके परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुट गए। इसी दौरान गांव में मौजूद बनू महतो और शिव सागर महतो पर कुछ लोगों ने बच्चा चोरी का शक जताया।केवल संदेह के आधार पर ही ग्रामीणों की भीड़ ने दोनों को पकड़ लिया और उनकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के दौरान दोनों बुरी तरह घायल हो गए।

इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी।बच्ची मिल गई सुरक्षित सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराते हुए दोनों घायलों को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने दोनों को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया, जिससे उनकी जान बच सकी।

कुछ देर बाद गांव की लापता बच्ची सुरक्षित मिल गई। जांच में पता चला कि बच्ची खुद ही घर से निकलकर पार्क चली गई थी और किसी के द्वारा उसका अपहरण नहीं किया गया था। इस घटना के बाद क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर चिंता और भी बढ़ गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें और किसी संदिग्ध व्यक्ति के बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Related Articles

Leave a Comment