Home » Gumla Police Big Success : गुमला में PLFI कमांडर दुर्गा सिंह समेत तीन नक्सली गिरफ्तार

Gumla Police Big Success : गुमला में PLFI कमांडर दुर्गा सिंह समेत तीन नक्सली गिरफ्तार

by Anand Mishra
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला : झारखंड के गुमला जिले में कामडारा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पीएलएफआई (PLFI) कमांडर दुर्गा सिंह उर्फ प्रभाकर सिंह सहित तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी उन पर कारोबारी से लेवी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में की गई है।

बरामद सामान

गिरफ्तार नक्सलियों में दुर्गा सिंह, कलेश्वर हजाम, और रामकुमार सिंह शामिल हैं। पुलिस ने इन नक्सलियों के पास से एक डबल बैरल राइफल, एक देशी कट्टा, आठ गोलियां, तीन पीएलएफआई के पर्चे, एक मोबाइल फोन और एक बाइक बरामद की है।

पीएलएफआई कमांडर दुर्गा सिंह की भूमिका

एसपी शंभू सिंह ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पीएलएफआई के दिनेश गोप की गिरफ्तारी के बाद दुर्गा सिंह ने संगठन की कमान संभाली थी। एसपी ने यह भी कहा कि दुर्गा सिंह पर गुमला जिले सहित झारखंड के अन्य जिलों में 18 मामलों में आरोप हैं। वह पीएलएफआई का संस्थापक सदस्य भी है।

लेवी मांगने की घटनाएं व पुलिस की कार्रवाई

दुर्गा सिंह पर यह भी आरोप है कि वह लंबे समय से झारखंड के विभिन्न जिलों में कारोबारियों से लेवी की मांग कर रहा था। उसकी इस गतिविधि के चलते ही पुलिस ने गुमला जिले के कामडारा से उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि दुर्गा सिंह की गिरफ्तारी से नक्सल संगठन को एक बड़ा झटका लगा है और इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति में सुधार की उम्मीद है।

Related Articles