Jamshedpur : हरियाणा के गुरुग्राम में बिलासपुर थाना क्षेत्र के सिघरावली में ओल्ड राव होटल के पास एक निर्माण स्थल पर मिट्टी धंसने से सात मजदूरों की मौत हो गई है। जिन मजदूरों की मौत हुई है उनमें पांच मजदूर जमशेदपुर के रहने वाले हैं।
मृत मजदूरों में जमशेदपुर के बनिहार गांव का रहने वाला शिव शंकर के अलावा परमेश्वर महतो, हाथीबिंदा का मंगल महतो, भागीरथ, धनंजय महतो आदि शामिल हैं। वहीं एक व्यक्ति राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला सतीश है। घटना की जानकारी मिलने पर मजदूरों के परिजनों में शोक का माहौल है। बताते हैं कि इस घटना में चार मजदूर घायल भी हुए हैं।
यह घटना सोमवार की रात की है। हरियाणा के गुरुग्राम में सिगनेचर ग्लोबल समिति के कंस्ट्रक्शन साइट पर काम चल रहा था। यहां बेसमेंट में खुदाई का काम किया जा रहा था।
वहीं जमीन धंस गई और यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि काम पर लगभग 25 मजदूर लगे थे। इसमें से सात मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
इनकी हुई है मौत
- शिवशंकर निवासी बनिहारा
- परमेश्वर महतो निवासी होन्डई
- मंगल महतो निवासी हाथी बिंदा
- भागीरथ गोपे निवासी पोहिता, जमशेदपुर
- सतीश निवासी बुरका जडथल नगर, भरतपुर
- संजीव गोपे निवासी पोहिता, जमशेदपुर
- धनंजय महतो निवासी होन्डई
घायल मजदूर
- दीनदयाल शर्मा निवासी बांदीकुई
- इन्द्रजीत निवासी नेपाल
- छोटेलाल निवासी नेपाल
- शिवकाम चौधरी निवासी नेपाल

